बैतूल। कोतवाली टीआई को हटाए जाने पर व्यापारी संघ ने भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं सांसद डीडी हुई के का आभार व्यक्त किया है। संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी मनोज भार्गव के नेतृत्व में रविवार जिला किराना एवं जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष बंटी मोटवानी और व्यापारियों ने पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर भेंटकर इस कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि व्यापारियों ने विगत दिनों कोठी बाजार क्षेत्र में कोतवाली टीआई श्री धुर्वे के व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया था। इसके पूर्व में भी व्यापारी गण ने श्री धुर्वे की शिकायतें की थी। सारी बात समझकर श्री खंडेलवाल ने सांसद डीडी उइके और पुलिस अधीक्षक से बात कर श्री धुर्वे को हटाने का आश्वासन दिया था। उसी दिन 4 घंटे में उन्हें कोतवाली में से हटा दिया था।
व्यापारी संघ ने पूर्व विधायक और सांसद का माना आभार
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours