विभिन्न वार्डो में विद्युत विस्तारीकरण के संबध में सौपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

सारनी। कालीमाई व्यापारी संघ के पदाधिकारी ने शोभापुर कालोनी के विभिन्न वार्डो में विद्युत विस्तारीकरण के संबध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन सौपा। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने बताया शोभापुर कालोनी के वार्ड क्रमांक 33, 34, 35 के व्यापारी केन्द्र सुपर मार्केट से कैलाश नगर तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा आवासीय कालोनी में वेकोलि प्रबंधन द्वारा बिजली आपूर्ति की जाती है। वेकोलि प्रबंधन द्वारा लगातार
विद्युत आपूर्ति बाधित की जाती है और व्यापारियों को विद्युत आपूर्ति स्थाई रूप से बाधित करने के नोटिस देकर स्वंय द्वारा विद्युत व्यवस्था करने लिए कहा जा चुका है। पिछले वर्ष दिसंबर माह में भी वेकोलि प्रबंधन द्वारा विद्युत आपूर्ति बाधित की गई थी। जिसको लेकर हमारे द्वारा बिजली समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी से वार्ड क्रमांक 33, 34, 35 मे संबंधित स्थान का संयुक्त रूप से सर्वे कराकर प्राकलन तैयार करने का का आग्रह किया है ताकी आगे आने वाले समय में विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

More From Author

+ There are no comments

Add yours