नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया पेवर ब्लाक और नाला निर्माण का भूमिपूजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाक लगाने और नाला निर्माण का भूमिपूजन किया। नपाध्यक्ष भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने भूमिपूजन के पश्चात निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ करने की हिदायत दी। जानकारी अनुसार नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने वार्ड 35 में 3 लाख 77 हजार से होने वाले पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य की शुरुआत की। वहीं वार्ड 36 में 14 लाख 23 हजार की लागत से नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने इस दौरान कहा नाला निर्माण से मोहल्ले में पानी नही धुसेगा, वही वार्ड 35 में पेवर ब्लाक से लोगो को समतल स्थल मिलेगा। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सभापति बबलू वामनकर, पार्षद मनोज वागद्रे, रामवती दशरथ सिंह जाट, महेंद्र भारती, गुप्तेश्वर राणा और विक्की सिंह सहित वार्ड के अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours