सारनी। कोविड-19 से बचाव हेतु आमजन में जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थी भी आगे आकर लॉक डाउन का समर्थन करते हुए लोगों को अपने घर से ना निकलने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय सारनी के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने कमान संभाली और ग्राम चोरडोंगरी को लॉक डाउन किया। यहां पर एनएसएस के छात्र विक्रांत वरकड़े, मनोज इवने एवं सुनील वरकड़े ने गांव को जागरूकता के साथ लॉक डाउन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रमिला वाधवा ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में एनएसएस छात्र शासकीय महाविद्यालय सारनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देश में आए कोरोना वायरस से समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर समाज को कर रहे जागरूक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours