आमला। बोरदेही लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर माननीय विधायक योगेश पंडाग्रे जी के प्रयासों से बोरदेही हॉस्पिटल को मिलेगी एंबुलेंस की सौगात विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी के अथक प्रयासों से बोरदेही हॉस्पिटल को 2 दिनों में एंबुलेंस की सौगात मिलेगी। लगातार बोरदेही एवं आसपास के ग्रामवासियों द्वारा विधायक जी से एंबुलेंस की मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए पंडाग्रे जी ने स्थाई एंबुलेंस की व्यवस्था करवा दी गई है। 2 दिनों में एंबुलेंस बोरदेही हॉस्पिटल पहुंच जाएगी। कुछ दिनों पहले ही विधायक जी ने बोरदेही में स्थाई डॉक्टर की भी व्यवस्था करवाई। अब एंबुलेंस के आ जाने से क्षेत्रवासियों की समस्या दूर हो जाएगी विधायक पंडाग्रे जी निरंतर क्षेत्र के लिए चिंतनी रहते हुए क्षेत्र में काम करते हैं। क्षेत्रीय जनता की ओर से विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी का हृदय से आभार आपने बोरदेही हॉस्पिटल को दो बड़ी सौगात दे कर क्षेत्रीय जनता को समस्या से निजात दिलाई।
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी के अथक प्रयासों से 2 दिनों में बोरदेही हॉस्पिटल को मिलेगी एंबुलेंस की सौगात
+ There are no comments
Add yours