वार्ड स्तर पर वालीबॉल प्रतिस्पर्धा कराना एक नया प्रयोग – सिंह

Estimated read time 1 min read
  • तालकटोरा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका और ताप विद्युत गृह  के अधिकारियों से मिलेंगे जनप्रतिनिधि

सारनी। वालीबॉल खेल प्रतिस्पर्धा जिला एवं राज्य स्तर पर ज्यादातर देखने को मिलता है। लेकिन विद्युत नगरी सारनी में पहली बार वार्ड स्तर पर वालीबॉल प्रतिस्पर्धा का आयोजन करके खेल में नई ऊर्जा डालने का कार्य आयोजक समिति के पदाधिकारियों के माध्यम से किया गया है जो अपने आप में किसी प्रयोग से कम नहीं है, यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रंजीत सिंह के द्वारा वार्ड प्रतिस्पर्धा वालीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा
उन्होंने कहा कि  बाबा मठारदेव वालीबॉल समिति के द्वारा इस तरह का प्रतीक स्पर्धा का आयोजन करा कर खिलाड़ियों में उत्साह उत्पन्न करने का कार्य किया है ऐसी स्थिति को देखते हुए तालकटोरा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका व मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी से विधायक आमला के साथ हम सब मिलकर इस स्टेडियम में स्टेज निर्माण,दर्शकों के बैठने दर्शक दीर्घा में मार्बल पत्थर अथवा पेविंग ब्लॉक,स्टेडियम के रंग रोगन समेत अन्य खेल सुविधाएं मैदान में उपलब्ध हो इस संबंधित संस्थाओं से वार्ता कर स्टेडियम का कायाकल्प करवाया जायेगा।साथ ही रामरख्यानी स्टेडियम के भी सौंदर्यीकरण की भी बात कही। वार्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता को खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर माध्यम निरूपित किया।वालीबॉल में वार्ड स्तर पर भी रोमांचक खेल होना सराहनीय है। समापन अवसर पर बतौर अध्यक्ष नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,आमंत्रित अतिथि पुर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,बीएमएस के सुनील सरियाम,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले,
व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय,अरुण मकोड़े मंचासिन रहे।अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ खिलाड़ी काशीराम चौंकीकर, एस एस मिश्रा,रूपेश चौरे,मलूकचंद पवार,भूपेंद्र पाटनकर,रंजीत,प्रमोद बेहरे,वार्ड 4 के कप्तान गोपाल ठाकुर,वार्ड 6 के कप्तान शेख अख्तर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

वालीबॉल का फाइनल मैच रहा रोचक और चर्चित

बाबा मठारदेव वॉलीबॉल  समिति के तत्वधान में  वार्ड स्तरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया जिस का फाइनल मैच का शानदार मुकाबला वार्ड 6 और वार्ड 4 के मध्य खेला गया। एक तरफ वार्ड 4 के पार्षद मुकेश यादव अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने चीयरअप करते दिखे तो वार्ड 6 के राहुल पाटिल ढोल बाजे के साथ अपने वार्ड का मनोबल बढ़ाते ही वार्ड 6 ने पहला सेट जीतकर 1/0 की बढ़त 5 सेट के मुकाबले में बना ली,लेकिन वार्ड 4 ने संयमित खेल के बल पर गोपाल ठाकुर के जुझारू प्रदर्शन के बूते 3 सेट लगातार जीतकर 3/1 से वार्ड 4 ने विजय प्राप्त कर ली। इसके पश्चात प्रतियोगिता में वार्ड 9 के प्रमोद बेहरे,वार्ड 6 के 13 वर्षीय मटरु,लड्डू,वार्ड 7 के रोहित मकोड़े,वार्ड 6 के आनंद महोबिया,वार्ड 9 के अनिल पिप्पल को शानदार खेल के लिए ट्राफी से पुरुष्कृत किया गया।वार्ड 10 व सेंट्रल स्कूल स्टाफ इलेवन को भी सांत्वना पुरुष्कर ट्राफी भेट की गई तथा तृतीय स्थान पर रही वार्ड 9 को सात सौ रुपये  नकद, ट्राफी,विजेता वार्ड 4 को 15 सौ रुपये नकद,ट्राफी,उपविजेता वार्ड 6 को 11सौ रुपये नकद,ट्राफी से अतिथियों ने पुरस्कृत किया।निर्णायक शेख अप्पू,दीपक राजपूत, उदघोषक दीपक भूमरकर,संदीप सोनेकर को नकद राशि टीशर्ट भेट कर सम्मानित किया गया। मंच व्यवस्था के लिए स्टार डेकोरेशन के आरिफ खान को ट्राफी भेट कर सम्मानित किया गया। तालकटोरा स्टेडियम में वालीबॉल प्रतिस्पर्धा के फाइनल मुकाबले के समय बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours