वार्ड 1 व दो में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 व 2 में आरसीसी नाली के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। अब बारिश में इन क्षेत्रों में सड़क पर पानी भराव की स्थिति नहीं होगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि वार्ड 1 में 8. 55 लाख, वार्ड 2 में 13.93 लाख से आर.सी.सी. नाली का निर्माण होगा। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, एल्डरमैन विनय मदने, गोलू राजपूत, बिट्टू सरदार, राजू साहू, राजकुमार नागले, नारायण खातरकर, राहुल कापसे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। नालियां बनने से वार्ड में बारिश का पानी थमेगा नहीं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours