सारनी। जिले में 22 मार्च से शुरू हुए लॉक डाउन के दूसरे दिन जहां सभी नगरवासियों को सहयोग करने की अपील की गई वही दोपहर में नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 में स्वांग मशीन चलाई गयी। जिसके साथ लोक डाउन के तीसरे दिन नपा द्वारा कचरा गाड़ियों से कचरा लेने के साथ-साथ मुनादी की गई और लोक डाउन में सहयोग की अपील की। वही बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह से ही कई दुकानें खोली गई थी जिसके बाद पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल ने उन्हें समझाइश देकर दुकानों को बंद कराया। वही लगातार पुलिस प्रशासन के माध्यम से आमजन से लोक डाउन में सहयोग की अपील की और कहा कि वे सभी घर से बाहर ना निकले।
लोक डाउन के दूसरे दिन स्वांग मशीन से छिड़काव, तीसरे दिन भी बंद रहा नगर
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read

+ There are no comments
Add yours