सारनी। जिला प्रशासन के माध्यम से आमजन की आवश्यकताओं को देखते हुए मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किराना दूध एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की दुकान लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके तहत विद्युत नगरी सारनी के बाजार चौक, कोयलांचल नगरी पाथाखेडा के न्यू मार्केट में फल सब्जियों को लेकर बाजार ग्रामीणों के माध्यम से लगाया गया। इस मार्केट कि लगने के बाद सड़कों पर थोड़ी देर के लिए लोगों के मन में खुशी हुई और उन्होंने खुशी खुशी अपनी जरूरतमंद सामग्री ली। वही किराना दुकानें भी दोपहर 12 से 3 बजे तक खुली रही। जिसमें देखने में मिला की इन सभी जगह पर आम जनों ने पहुंचकर अपनी अपनी जरूरत अनुसार सामग्री ली और वह अपने घर और लौट गए। दोपहर 3 बजे के पश्चात पुलिस प्रशासन ने उन्हें सख्ती बरतते हुए सभी को अपने घर में रहने की अपील की।
दोपहर 12 से 3 बजे तक लगा मार्केट
+ There are no comments
Add yours