सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवे दिन सुपर आठ के दो मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की
आज का पहला मैच ब्लू साइन पाथाखेड़ा व के जी एन टू बगड़ोना के बीच खेला गया । ब्लू साइन ने टास जितकर बैटिंग करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू साइन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 87 रन बनाए 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी के जी एन बगड़ोना निर्धारित 9 ओवर दो विकेट खोकर 89 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जिता। के जी एन के चंदन दास इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
आज का दूसरा मैच विल्स क्लब पाथाखेड़ा,व रेड रोज शोभापूर के बीच खेला गया । विल्स क्लब पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए विल्स क्लब ने 12 ओवर मे 85 रन 5 विकेट खोकर बनाये,86 रनों का पीछा करनी उतरी रेड रोज शोभापूर ने 10 ओवर मे 4 विकेट खोकर 87 रन काआसान लक्ष्य हासिल करके 6विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच आलराउड़र राहूल गिरी रहे। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति,तौफिक आलम,योगेश पराजपे,खुशीलाल पवार,तौफीक आलम,रोहित भारती द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, किशोर बरदे,बंटी,पिन्टू अंसारी, विक्की सिह,संजीत चौधरी,तौफिक आलम,चांद अंसारी,राजा पण्ड्राग्रे,अमीत अग्रवाल,दिलिप विश्वकर्मा,योगेश र्बड़े,गणेश महस्की, देवेन्द्र बामनकर,शुभम जैन,रोहित अग्रवाल,सुरेश तिवारी,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी,सुभाष सिह उपस्थित थे।
रेड रोज शोभापुर, केजीएन टू बगड़ोना ने अपने मैच जितकर सुपर 8 मे जगह बनायी
+ There are no comments
Add yours