सारनी। नगर पालिका कार्यालय में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश धोटे का सोमवार को दुखद निधन हो गया। उनकी स्मृति में उनके सहकर्मी नगर पालिका के वाहन शाखा प्रभारी सुखदेव बोरपी ने पौधा रोपण किया। स्व. धोटे बीमारी से पीड़ित होने के बाद बैतूल के एक अस्पताल में उपचाररत थे। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सहकर्मी सुखदेव बोरपी ने बताया वे सरल, सहज स्वभाव के थे। उनका निधन उनके निज परिवार के अलावा नगर पालिका के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। उनकी स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पौधे की देखरेख का जिम्मा श्री बोरपी ने लिया।
रमेश धोटे की स्मृति में सहकर्मी ने किया पौधरोपण
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours