- गायत्री परिवार के आयेजन में आधा सैकड़ा युवाओं ने किया रक्तदान

सारनी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार का जागेगी भाई जागेगी, नारी शक्ति जागेगी के नारे को चरितार्थ किया शोभापुर के रक्तदान शिविर ने जहाँ एक ओर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करने हेतु युवाओं में उत्साह देखने को मिला वहीं गायत्री परिवार की बहिने भी पीछे नही रही। युवाओं को रक्तदान करते देख कु मृदुल पण्डागरे, कु सोनल वंजारे, ममता डोंगरे, ममता पाटनकर ने भी रक्तदान करने में उत्साह दिखाया। इनसे प्रेरित होकर रक्तदाता युवाओं की संख्या में इजाफ़ा हुआ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, तहसीलदार सुश्री मोनिका विश्वकर्मा, जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा, जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अंकिता सीते, वेकोलि चिकित्सालय प्रभारी डॉ जया मोघे ने मां गायत्री की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संक्षिप्त कार्यक्रम मे लोकप्रिय सांसद आदरणीय दुर्गादास उईके ने सर्वप्रथम गायत्री माता के चरणों में पुष्पांजलि समर्पित करने के बाद 1 जून समन्वयक श्री दीपक मालवीय ने तिलक लगाकर अक्षत पुष्प के माध्यम से उनका स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि श्रीदेवी के इस संस्थान के फाउंडर मेंबर है लगभग 20 वर्ष इस संस्थान के एक सच्चे स्वयंसेवक के रूप में आपने कार्य किया बैतूल ट्रांसफर के पश्चात भी आप इस संस्थान से सतत जुड़े रहे इस संस्थान के अधिकांश बच्चे आपको मामा जी कहकर संबोधित करते आ रहे हैं आज एक सांसद के रूप में आपको पाकर हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं आदरणीय सांसद महोदय जी ने अपने उद्बोधन में इस संस्थान की गरिमा और यहां से जुड़े रहने का अपने सौभाग्य सराहना करते हुए बताया कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि मैं इस संस्थान से जुड़ा हूं और जुड़ा रहूंगा लगभग 18 से 20 अश्वमेध यज्ञ में हमने एक से डेढ़ माह का समय दान किया है और इस संस्थान को देश के आदर्श संस्थानों में स्थापित करने के लिए प्राण प्रण से कार्य किया यहां के समर्पित कार्यकर्ता भाई बहनों ने जो कार्य किया वह भी नंदनीय हैं इस अवसर पर सभी रक्त दान दाताओं का आदरणीय हुई के जीने तिलक लगाकर अभिनंदन किया ।
डॉ कैलाश वर्मा ने गायत्री परिवार के पंच महाभियानो की जानकारी दी। उपजोन प्रभारी दीपचंद मालवीय ने स्वागत भाषण के माध्यम से रक्तदान की महत्ता और गायत्री परिवार के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला समन्वय समिति के जिला सचिव रविशंकर पारखे, जिला युवा समन्वयक अजय पवार, जिला पर्यावरण प्रभारी अमोल पानकर, युवा प्रकोष्ठ के ऊदल पवार, डॉ देवेंद्र माकोड़े, विकासखण्ड घोड़ाडोंगरी प्रभारी डॉ मनोज पाटनकर, डॉ लक्ष्मीनारायण मालवी, मधु यादव, दिलीप माटे, विनोद, पाटनकर जी के साथ साथ अतिथियों के रूप में भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह,सांसद प्रतिनिधी दशरथ सिह जाट, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपक उइके, राजेन्द्र मालवीय पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, भाजपा मड़ल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे,राकेश अग्रवाल, कमलेश परते, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम आदि उपस्थित हुए।
+ There are no comments
Add yours