
सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह को आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और लाडले विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने समस्त शासकीय बैठकों एवं सर्वजनिक कार्यक्रम हेतु मंडल सारणी के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। रंजीत सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सारणी ने विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार प्रेषित किया और रंजीत सिंह का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल प्रभारी योगेश बर्डे एवं मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, मंडल मंत्री विनय मदने, पार्षद अशोक बारंगे, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद मुकेश यादव उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours