बैतूल। अंकुर अभियान के तहत वृहद पौधारोपण महाअभियान शुरू हो गया है। पौधारोपण अभियान 5 मार्च तक चलाया जाएगा। प्रदेश व्यापी अभियान में जिले में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की जा रही है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। राज्य शासन के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को सम्मिलित किया गया है।
समिति एक से 5 मार्च 2022 के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। अभियान के तहत नागरिकों को वायुदूत ऐप पर पंजीयन करना है और पौधा लगाकर फोटो अपलोड करना है। इसके अलावा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। इस अभियान में अपनी भागीदारी कर सकते हैं और 0755-2706666 पर मिस कॉल करके अपना पंजीयन करा सकते हैं।
मिस्ड कॉल करके बने अंकुर अभियान का हिस्सा
+ There are no comments
Add yours