- आर.डी.कोचिंग क्लासेस के सम्मान समारोह में आईआईटी एवं मेडिकल में चयनित 6 छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
- सांसद ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं कैश प्राइज भी दिया

बैतूल। बैतूल जिले के बहुप्रतिष्ठित आर.डी.कोचिंग क्लासेस के चयनित छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल-हरदा-हरसूद के लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दुर्गादास उइके प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। सम्मान समारोह में सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं आर.डी.कोचिंग की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अतिथियों का छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी छात्र-छात्राओं के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
सांसद ने मेडिकल और आईआईटी में चयनित छात्र-छात्राओं को दी बधाई
लोकसभा क्षेत्र बैतूल-हरदा-हरसूद के सांसद श्री दुर्गादास उइके ने आईआईटी/मेडिकल में चयनित हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में विकासपुरोधा के नाम से प्रसिद्ध परम् श्रद्धेय स्व. श्री विजय कुमार खण्डेलवाल (बाबूजी ) का सपना आज साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मन की एकाग्रता से ही छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है। आज जिले में शैक्षणिक संस्थान में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षा के लिए बैतूल जिला पहचाना जाता है। आज छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों का सम्मान भी हुआ है जिन छात्र-छात्राओं ने यह सफलता हासिल की उनके माता-पिता का भी अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनके ऊपर भी अपने बच्चो को सही शिक्षा का क्षेत्र का चयन करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। जब उनके बच्चें ऐसे मुकाम को हासिल करते है तो वाकई उनको गर्व होता है कि हमारा बच्चें के लिए जिस प्रकार का सपना देखा तो वह अब साकार हो रहा है। छात्र की व्याख्या करते हुए सांसद श्री उइके ने बताया कि विद्यार्थी जो अपने आत्मा के से पूछे की मैं कौन हँू मेरा उद्देश्य क्या है। उस विद्यार्थी का भविष्य का निर्माण हमारे शिक्षक-शिक्षिकाएँ करते है। बच्चों में आत्मविश्वास और लग्र के साथ-साथ कड़ी मेहनत, समर्पण सफलता को प्राप्त करने का जरिए बनते है इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आपको सफलता न मिले तब तक चैन से मत बैठो और हमेशा उस सफलता के लिए प्रयासरत रहो। एक ना एक दिन सफलता आपको अवश्य मिलेगी।
चयनित छात्र-छात्राओं ने सांझा किए अपनी सफलता के राज
कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं ने आईआईटी एवं मेडिकल की वर्तमान में तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभवों को सांझा किया। बच्चों ने बताया कि मेडिकल एवं आईआईटी की पढ़ाई करने के लिए शिक्षको का लगातार मार्गदर्शन जरूरी है। आर.डी.कोचिंग क्लासेस में डैली प्रेक्ट्सि पेपर बहुत ही फायदेमंद रहा है। यदि कोई सवाल नहीं बनते थे उसके के लिए डाऊट क्लासेस के जरिए उसका समाधान करते थे। यदि हम कक्षा 11वीं के जो बेसिक से ही सही पढ़ाई करे तो आगे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं जाती है और आपको आईआईटी एवं मेडीकल में अच्छा परिणाम लाने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही हमें प्रतिदिन कक्षाएं लगाना चाहिए। जिससे हमारे कोई भी लेक्चर न छुटे।
प्रशस्ति पत्र एवं कैश प्राइज देकर किया सम्मानित
अपनी सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को सांसद श्री दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल एवं आर.डी.कोचिंग की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। जिसमें छात्र रितिक अमरूते को 11000/- रूपए की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, छात्र विवेक यादव को 7000/- रूपए की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, छात्र योगेश उइके 7000 रूपए एवं प्रशस्त्रि पत्र, छात्र दिपांशु महाले को 7000 रूपए की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, छात्रा. कु. रौनक देशमुख को 7000/- रूपए एवं प्रशस्त्रि पत्र, छात्रा कु. दिव्यानी उइके को 7000/- रूपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आर.डी.कोचिंग की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आर.डी.कोचिंग क्लासेस के 6 छात्र-छात्राओं ने देश के चुनिंदा आईआईटी एवं मेडिकल के शासकीय कॉलेजों में प्रवेश लिया है जो कि कोचिंग क्लासेस के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि बैतूल जैसे क्षेत्र में आईआईटी एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोई साधन नहीं था। इसके लिए बहुत पहले से ही मन में विचार आया और इसे बैतूल शहर में प्रारंभ करने का मन बना। उन्होंने बताया कि जब बैतूल जिले के छात्र-छात्राएँ मेडीकल और आईआईटी की पढ़ाई करने का सोचते थे तो अभिभावकों के मन में बच्चों को जिले से बाहर भेजने में काफी संकोच होता था। इसलिए आज बैतूल शहर में मेडिकल और आईआईटी की शिक्षा के लिए आर.डी.कोचिंग क्लासेस छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। आज मुझे गर्व है कि आर.डी.कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर अच्छे कॉलेजों में अपना दाखिला करवाया है। उन्हें मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देती हँू एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हँू। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद् जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आपका विशेष योगदान रहा।
+ There are no comments
Add yours