- प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुना।
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours