मण्डल अध्यक्ष पद की दावेदारी पर सब का अधिकार

Estimated read time 0 min read

सारनी। भाजपा मंडल अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गईं हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए कई दावेदार मैदान में आ गए है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा व भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिह ने कहा कि भाजपा में कोई खेमे बाजी नही है, भाजपा का कोई भी सदस्य दावेदारी कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि जिला की नियुक्ति के बाद सारनी मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला संगठन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल व आमला विधायक सबसे उपयुक्त कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की कमान सौप सकते हैं। भाजपा एक अनुशासित संगठन है। भाजपा मन्डल अध्यक्ष पद पर दावेदारी का सभी को अधिकार है। मंडल अध्यक्ष को लेकर कोई खीचतान नही है। सभी की सहमति के बाद ही नियुक्ति की जाएगी। भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह ने कहा की जिला संगठन जो भी नाम तय करेगा वो सर्वोपरी है भाजपा का हर निष्ठावान कार्यकर्ता जो इस जिम्मेदारी को पालन करने मे सक्षम है वह मड़ल अध्यक्ष बन सकता है ।कोई भी कार्यकर्ता किसी ग्रुप का नही है वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours