सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण वर्ग सारणी ग्रामीण के कार्यक्रम में निरीक्षण के तौर पर आमला सारणी के लोकप्रिय विधायक डा० योगेश पंडाग्रे जी का आगमन सलैया मे हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, महामंत्री फूलचंद यादव, भाजपा जिला मंत्री रंजीतसिंह, सारणी शहर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,दीपक पटेल और प्रशिक्षण विभाग के सारणी ग्रामीण के प्रमुख प्रशांत गावंडे जी के साथ निरीक्षण किया। सारी व्यवस्थाओं के हर पहलू पर विचार कर मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था,चाय की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था आदि पर ध्यान देने को कहा और अधिक से अधिक कार्यकर्ता। इस प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी के रीति नीती का लाभ ले पाए इसकी पूरी चिंता कर सभी बुथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण वर्ग में जो भी अपेक्षित है उन सब को लाने को कहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से। रामप्रसाद मर्सकोले, ललित यादव, विक्की यादव, सागर मोरे उपस्थित थे।
मंडल प्रशिक्षण वर्ग सारनी ग्रामिण मंडल सलैया मे आज
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours