सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह का औचक निरीक्षण करने सारनी पहुँचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर से विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने कई मुद्दों पर चर्चा की।ताप विद्युत गृह का निरीक्षण करने के बाद ऊर्जा मंत्री शॉपिंग सेंटर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। पार्टी दफ्तर में विधायक सहित सभी स्थानीय पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने विधायक के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।विधायक श्री पण्डागरे ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि सारनी में 660 मेगावाट की सुपर पावर क्रिटिकल यूनिट स्थापित करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में भी इस सम्बंध में रेज्युलोशन पारित किया जा चुका है। तवा थ्री माईन भी शीघ्र शुरू होने वाली है। इस माईन से 25 वर्षो तक नई यूनिट के लिए कोयले आपूर्ति होती रहेगी और सस्ती बिजली बनेगी। ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस सम्बंध में शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू करेंगे।
ऊर्जा मंत्री से चर्चा के दौरान विधायक सतपुड़ा डेम में उग आए जलकुम्भी एवं चाइनीज झालर का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने ऊर्जामंत्री को बताया कि सतपुड़ा डेम इस शहर की लाइफ लाइन है। जलीय खर पतवार से पूरा डेम ढक गया है। उन्होंने मछुआरों से डेम की सफाई करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो खर पतवार की सफाई के साथ साथ मछुआरों को आजीविका मिलेगी। विधायक ने ऊर्जामंत्री के समक्ष एमपीजीसीएल के खंडहर आवासों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन आवासों में रहने वाले सेवा निवृत्त कर्मचारियों से कम्पनी ने भारी भरकम किराया वसूला जिसकी वजह से हजारों लोग पलायन कर गया। जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि कई कालोनिया खण्डहर में तब्दील हो गई। विधायक ने सिविल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता की कार्यप्रणाली को लेकर भी मंत्री से शिकायत की जिस पर ऊर्जामंत्री ने एमडी को फोन कर तत्काल सिविल के अतिरिक्त अभियन्ता के खिलाफ करवाई के निर्देश दिए। विधायक ने नपा निधि से निर्मित होने वाले बस स्टैंड के लिए एनओसी देने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। इस दौरान बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पावर प्लांट की सुरक्षा एवं स्क्रैप चोरी का मुद्दा जोर शोर से उठाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जामंत्री को अवगत कराया कि प्लांट में आय दिन कीमती उपकरणों की चोरी की घटनाएं होती है। ऊर्जा मंत्री ने विधायक और भाजपा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एक बार फिर सारणी का प्रवास करेंगे और विधायक श्री पण्डागरे द्वारा उठाए गए सभी समस्यायों का निराकरण करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,जिलामंत्री रंजीत सिह, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सुधा चन्द्रा,किशोर वरदे, शिबू सिंह,प्रकाश शिवहरे,राकेश सोनी ,राजकुमार नागले सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
जलकुंभी नई यूनिट सहित अनेक मुद्दों पर विधायक ने ऊर्जा मंत्री से की चर्चा
+ There are no comments
Add yours