बैतूल। कोरोना संक्रमण की महामारी से जूझ रहे भारत देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है। इस विषम परिस्थिति में देशवासी अपने-अपने स्तर से सरकार को सहयोग कर रहे है साथ ही सामाजिक दायित्व भी निभा रहे है। इसी कड़ी में बैतूल जिले के सबसे छोटी संख्या बल वाले भार्गव समाज ने एक प्रेरणादायी कार्य करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में १ लाख १९ हजार रूपए भेजे है। समाज के सचिव मयूर भार्गव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से संघर्ष में बैतूल जिले में संख्या बल में सबसे छोटे भार्गव समाज की बैतूल ईकाई भार्गव सभा बैतूल ने अभी तक प्रधानमंत्री राहत कोष में १ लाख १९ हजार रूपए का सहयोग दिया है। समाज के अध्यक्ष मनोज भार्गव, कोषाध्यक्ष चेतन भार्गव ने कहा कि कोरोना से जंग के लिए समाज को जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी समाज अपना दायित्व निभाएगा।
भार्गव समाज बैतूल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 1 लाख 19 हजार
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours