भारत के संविधान के रचयिता थे बाबा साहेब अंबेडकर- नरेंद्र महतो

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। आज ग्राम पंचायत रानीपुर मे बाबा साहेब अंबेडकर चौपाल के भूमिपूजन मे पहुंचे विधायक ब्रम्हा भलावी..बाबा साहेब अंबेडकर के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक  भलावी के साथ घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहेब अर्थशास्त्री राजनीति और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बोध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था एवं श्रमिक किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। उन्होंने भारत का संविधान के रचयिता भी बाबा अंबेडकर ही थे इसके पश्चात विधायक भलावी ने लोहारढाना मे ग्रेवल रोड हेतू प्रस्ताव बनवा कर एस.डी.ओ के माध्यम से बैतूल जिला पंचायत मे देने की बात कही एवं कुही (चिखलाढाना) मे 63 ट्रांसफार्मर हेतू विधुत विभाग घोडाडोंगरी से बात की एवं ट्रांसफार्मर लगवाने हेतू निर्देश दिये। रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र मे डॉक्टर की कमी हेतु विभाग को डॉक्टर पदस्थ करवाने हेतू निर्देश दिये एवं आसपास के गांवों से आये नागरिकों की समस्या का तुरंत समाधान हेतू विभाग को निर्देशित किया ।भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ,घोड़ाडोंगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर,सियाराम यादव, अनुराग हतीया, गेंदु लाल जावलकर, गोंदू झल्लार, लक्ष्मीनारायण मालवीय, कुंवर लाल जावलकर, जीवन वर्मा, राजू काहार ,बुधराम विश्वकर्मा, रामचरण जावलकर, ज्योति जावलकर, अंजना जावलकर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours