नवागत एसडीओपी सिंह ने संभाला कार्यभार

Estimated read time 0 min read
  • दिनभर चला बधाइयों का तांता
  • पहले दिन ही अनुभाग के थानों की फाइलों का किया निपटारा

सारनी। नवागत एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अनुभाग के थानों के अपराधों के संबंध में जानकारी ली। इतना ही 15 दिनों से लंबित सभी फाइलों की समीक्षा कर निपटारा किया। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जनता एवं पुलिस में अच्छा सामंजस्य बनाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। पेंडिंग अपराधों एवं शिकायत को प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय एवं प्रशिक्षित किया जायेगा। अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी थानों में जनता को समय पर पुलिस की मदद एवं शिकायतो को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये जायेंगे। जनता एवं पुलिस में संवाद कायम करने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। नवागत एसडीओपी श्री सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद सारनी थाना के प्रभारी फते बहादुर एवं पुलिस चौकी पाथाखेड़ा प्रभारी राकेश सरेआम,सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर एएसआई, मुजफ्फर हुसैन एवं पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। नवागत एसडीओपी श्री सिंह का गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने कार्यलय पंहुचकर बधाई दी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours