
सारनी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर महोबे ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा किए गए आव्हान को धरातल पर उतारते हुए बुधवार घोड़ाडोंगरी के ग्राम बासन्या में भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर करीब 400 मास्क वितरित किए, पार्टी के मास्क वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ने कहा कि पूरा विश्व आज कोरोना वायरस की चपेट में है इसमें भारत भी शामिल है भारत का लगभग 70% हिस्सा ग्रामीण इलाकों में बसा हुआ है ऐसे में हम सबका यह दायित्व बनता है कि इस कोरोना माहमारी को अपने गांव में आने से रोके जिस के बचाव के लिए सभी अपने चेहरे पर मास्क बांधे एक दूसरे से दूरी बनाए इन बातों का मुख्य रूप से ख्याल रखें, वही जिलाध्यक्ष किशोर मोहोबे ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार इस माहवारी की रोकथाम एवं बचाव में अपने भरपूर प्रयास कर रही है, ऐसे भी हम सब नागरिक का भी कर्तव्य बनता है कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें जितना हो सके सर्वजनिक जगहों में भीड़ इकट्ठी ना करें, अभी हमारे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा मास्क नहीं पहनने पर शुल्क के रूप में दंडित किया जा रहा है जिस से बचने के लिए अपने चेहरे पर गमछा या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने किया। मास्क वितरण कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, अनुसूचितजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर महोबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बोरासी, युवा मोर्चा के जिलामंत्री सिद्धार्थ बिहारे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल महामंत्री वासु प्रधान, भाजपा नेता राकेश अरोरा, मुकेश गायकवाड, बृजेश धुर्वे, मनीष तुमडाम, संतोष इवने,दुर्गेश यादव, राजेश उईके, कपिल उईके, मुकेश उईके, यशवंत धुर्वे, बिस्सू धुर्वे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours