चिचोली। चिचोली में NSUI द्वारा हर्ष भुसारी के नेतृत्व में प्रदेश मे बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण के विरोध में एवं छात्रवृत्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूका गया। हर्ष भुसारी ने कहा भाजपा सरकार शिक्षा को सिर्फ अमीरों को देना चाहती है तथा गरीबो के बच्चों को इससे वंचित रखना चाहती है। हर्ष ने सवाल उठाया कि बीजेपी सरकार का निजीकरण, युवाओ को नौकरियां न मिलना व आरक्षण भविष्य बर्बाद कर देगी। उन्होंने बताया प्रदेश में भी नयी शिक्षा नीति इस सत्र के प्रारंभ की जा रही है जिसका एनएसयूआई विरोध कर रही है। फूतला फुकने में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित आर्य , नगर अध्यक्ष हनी सोनी , कांग्रेस आई टी सेल अध्यक्ष क्रशांशु बावने , छात्र नेता अमन खान , लक्की नागले , सूरज यादव , सोबू यादव,
शिवम नाथ, विश्वास प्रजापति,लक्की कहार,अभिषेक कहार एवं अन्य एन.एस.यू.आई कर्तकर्ता मौजूद थे।
बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा निजीकरण एवं छात्रवृत्ति मप्र में अहम मुद्दा- हर्ष भुसारी
+ There are no comments
Add yours