- बैतूल ग्रामीण मंडल की बैठक में बूथ विस्तारको से बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
- पुराने जनसंघियों का मंच पर किया सम्मान
- प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आधा दर्जन कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए
बैतूल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बैतूल ग्रामीण मंडल के बूथ विस्तारको को संबोधित करते हुए उनसे योजना के तहत भाजपा को सर्वव्यापी बनाने का आव्हान किया। ग्राम खेड़ी के कनक वाटर पार्क में आयोजित इस बैठक में जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, कमलेश सिंह, राहुल चौहान, बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितीन बारस्कर, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे। ग्रामीण मंडल के बूथ विस्तारको को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अपना पूरा जीवन पार्टी के विस्तार और सुदृढ़ करने में देने वाले हमारे पितृपुरूष कुषाभाउ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष को प्रदेश में संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें हमे अपने बूथ पर 50 प्रतिशत वोटों की वृद्वि कैसे हो इस पर रणनीति बनाना है। इस योजना के तहत हमें बूथ पर जाकर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यो को कर स्वालंबी मंडल, सक्रिय नगर, ग्राम केन्द्र और सक्षम बूथ बनाना है। संगठन के सुदृढ़ीकरण के अभियान मे बूथ समितियों का फिजीकल वेरीफिकेशन और डिजीटल लाईजेषन भी किया जाना है। श्री शर्मा ने बूथ विस्ताको से कहा कि जब वे बूथ पर जाए तो केन्द्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजना के हितग्राहियो से भी संपर्क करें।
श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी ने कमल पुष्प अभियान भी शुरू किया। जिसके अंतर्गत पार्टी पदाधिकारी जनसंघ के समय एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओ से मिले और उनका घर पर जाकर सम्मान करें। श्री शर्मा ने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है इसके पीछे हमारे पूर्वजो का परिश्रम है। जिन्होने प्रतिकुल परिस्थितियों में पार्टी को खडा किया। प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बूथ विस्तारक योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और विस्तारको के करणीय कार्य बताए। बूथ विस्तारको की मंडल स्तरीय बैठक को सांसद दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर ने दिया। बैठक में बैतूल ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जनसंघ के पुराने कार्यकर्ताओ का किया सम्मान
बैठक में उपस्थित जनसंघ के समय के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ गोलमन यादव, एवं अन्ता यादव का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंच पर बुलाकर पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और उन्हे ससम्मान मंच पर बैठाया।
आधा दर्जन कांग्रेसी भाजपा में शामिल
ग्राम खेडी में आयोजित बैतूल ग्रामीण मंडल की बूथ विस्तारको की बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष ग्राम महदगांव के महेष पाठा के नेतृत्व में आधा दर्जन कांग्रेसीयो ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सभी का श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। श्री पाठा के नेतृत्व में ग्राम खेडी के बंटी राने, डहरगांव के संजय नावंगे, टाहली के संजय देषमुख, बिटिया के देवराव और डा.देवेन्द्र बारस्कर ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु पाटनकर और आभार महामंत्री कमल मालवीय ने किया।
+ There are no comments
Add yours