आमला। बिजली विभाग द्वारा विकासखण्ड की पंचायत पर बिजली चोरी का प्रकरण बना कर 50 हजार से अधिक का जुर्माना ठोक दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जमदेही कला में पीएचई विभाग द्वारा नलजल योजना का कार्य प्रगतिरत है। जिसके तहत बोर खनन किया गया था और नलजल योजना के ठेकेदार द्वारा बोर में मोटर डाली गई थी पीएचई विभाग द्वारा इसके कनेक्शन हेतु बिजली विभाग को पत्र लिख कर नलजल योजना के तहत खनित नलकूप स्त्रोत हेतु स्थाई विधुत कनेक्शन कराने डिमांड नोट और प्राक्कलन उपलब्ध कराने हेतु 8 जुन को पत्र लिखा गया था बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पर बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया गया नलजल योजना का कार्य पीएचई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जो कि अभी तक पंचायत को हैंडओवर नही की गई इसके बाद भी पंचायत पर जुर्माना ठोकना समझ से परे नजर आ रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा 17 मई को मोटर व पानी सप्लाई चेक करने हेतु बिजली सप्लाई ली गई थी । और 19 मई को बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया गया।
मामला जमदेहीकला का जुर्माना ठोका जमदेहीखुर्द पर
ग्राम पंचायत जमदेही कला में पीएचई विभाग द्वारा नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है। और बिजली विभाग द्वारा ग्राम पंचायत जमदेही खुर्द पर 53599 रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया। जुर्माना में जमदेही कला के सरपंच गोपाल सूर्यवंशी के पिता शिवराम सूर्यवंशी जिनकी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके नाम से जुर्माना ठोक दिया गया है । जिससे बिजली विभाग द्वारा की बड़ी इस लापरवाही दिखाई दे रही है।
पीएचई विभाग द्वारा योजना का कार्य करवाया जा रहा है । नलजल योजना अभी तक पंचायत के हैंडओवर नही की गई है।
रूसिलाल यादव
सचिव ग्राम पंचायत जमदेही कला
हमारे द्वारा बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया है । और जुर्माना भी लगाया गया है।
लक्ष्मनराव पंवार
कनिष्ठ यंत्री एमपीईबी आमला ग्रामीण
+ There are no comments
Add yours