बाजार से घर जा रही महिला को कुएं में ढकेला

Estimated read time 0 min read
  • पुत्र और पुत्री की पानी में डूबने से मौत

चिचोली। मंगलवार शाम 6 बजे संगीता पति ललन उइके उम्र 35 साल निवासी कान्हेगांव अपने पुत्र और पुत्री  के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में मानू धुर्वे के खेत में बने कुएं के पास गांव की ही पिंकी कुमरे ने संगीता के साथ विवाद करना शुरू कर दिया विवाद इतना बढ़ा की पिंकी ने संगीता को खेत में बने कुएं में धक्का दे दिया। इस दौरान संगीता और उसकी पुत्री कुएं में गिर गई उसके बाद पिंकी कुमरे ने संगीता के पुत्र को भी कुएं में धकेल दिया। जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तीनों को कुएं से बाहर निकाला संगीता की जान तो बच गई लेकिन पुत्र और पुत्री की पानी में डूबने से मौत हो गई।  फरियादिया संगीता उइके पति ललन उइके की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिंकी पति गोलू कुमरे निवासी कान्हेगांव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 482/21 धारा 307, 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना पर थाना चिचोली का स्टाफ दल बल सहित मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणो की मदद से दोनों बच्चों का शव कुएं से निकालकर शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत बच्चो के शव के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की जानकारी रेलवे पर पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद तथा एसडीओपी शाहपुर महेन्द्र सिंह मीणा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली गई तथा थाना पुलिस को विवेचना कार्यवाही के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये थाना पुलिस स्टाफ उनि सेवंती परते द्वारा मौके की कार्यवाही व अपराध विवेचना दौरान आरोपिया पिंकी पति गोलू कुमरे उम्र 35 साल नि कान्हेगांव को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जा रही है ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours