बरसों से उठ रही हायरसेकेंडरी स्कूल की माँग आज तक पूरी नहीं हो सकी

Estimated read time 1 min read

रानीपुर। रानीपुर क्षेत्र में हायरसेकेंडरी स्कूल के अभाव में रानीपुर व आसपास के ग्राम कुही,हिरावाड़ी,मयावानी,जांगड़ा, सिताकामथ,केरिया,भोपाली,लोहारढाना,आमढाना,नान्दू-खोखरा,पाझर,मेहकार, रतनपुर इत्यादि गाँव के छात्र-छात्राओं को आगे की कक्षा 11वी-12वी में अध्ययन हेतु अतिव्यस्तम स्टेट हाइवे पर 12-15 कि मी,सायकल व बस से चलकर,जुवाड़ी,घोड़ाडोंगरी जाना होता है जो कि वर्तमान में स्टेट-हाइवे पर घट रही दुर्घटनाओं,व अन्य समस्याओं के कारण सही नही है। साथ ही रानीपुर क्षेत्र से 12-15 ग्रामो के सीधे संपर्क के बावजूद क्षेत्र के बच्चों को हायरसेकेंडरी स्कूल के अभाव में विभिन्न परेशानियो को झेलना पड़ रहा है l चूँकि रानीपुर मुख्यालय से देखें तो बैतूल, जुवाड़ी,घोड़ाडोंगरी के बाद क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई भी हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं है,और उक्त तीनों जगह की दूरी भी अधिक होने से बच्चों के साथ आये दिन कोई न कोई घटना-दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती हैं l शासकीय स्कुल तो छोड़ो रानीपुर में कोई अशासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल भी नहीं हैं,जहां क्षेत्र के बच्चों को आगे की कक्षाओं में पढ़ाया जा सके,जो था वह भी अब बन्द हो चुका है lरानीपुर क्षेत्र के सभी जनमानस वर्तमान जनप्रतिनिधियों व शासन-प्रशासन से निवेदन कर रहे हैं कि,आज से दस बरस पूर्व तत्कालीन विधायक स्व.सज्जनसिंग उइके के प्रयास से खुले शासकीय हाईस्कूल रानीपुर का उन्नयन कर अतिशीघ्र हायरसेकेंडरी स्कूल रानीपुर में शुरू करने की कृपा करें ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours