जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला पाथाखेड़ा में नूरानी जुलूस

Estimated read time 0 min read

सारनी। पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइशी की खुशी में जामा मस्जिद कमेटी पाथाखेड़ा के तत्वाधान में क्षेत्र में नूरानी जुलूस निकाला गया जिसमें बहुत से धर्म प्रेमी और समाजसेवी लोगों ने शिरकत फरमाया और आयोजन को सफल बनाया साथ ही इस अवसर पर पाथाखेड़ा में जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा भी उपस्थित  सराहनीय रही।  सब से अपील की गई कि मास्क लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जुलूस जामा मस्जिद से होकर पाथाखेड़ा के विभिन्न मार्गो न्यू मार्केट, प्रेम नगर चौक, गुरुद्वारा चौक, हॉस्पिटल कॉलोनी, तथा बस स्टैंड होते हुए वापस जामा मस्जिद में संपन्न हुआ ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours