शाहपुर। क्षत्रिय कुर्मी महासभा द्वारा आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पतोआपुरा शाहपुर मे किया गया। सरदार पटेल के छाया चित्र पर पूजन अर्चन के बाद विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे जिसमे सर्वप्रथम रमेश वर्मा बाबूजी द्वारा सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष सुनील वर्मा एवं अमित महतो त्रिभुवन वर्मा अज्जू चौरे ने उपस्थित जन समुदाय से सरदार पटेल द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का आव्हान करते हुए कुर्मी समाज में एकता एवं शिक्षा पर बल देने का आग्रह किया और उन्होंने कहा की समाज की एकजुटता से ही राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति संभव है। हरदा से पधारे सामाजिक बंधुओं ने अपने विचार रखते हुए कहा की सामाजिक समरसता के माध्यम से हम आपस में जुड़कर एक नया आयाम पा सकते हैं।उपस्थित जन समुदाय द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर संरक्षक रमेश वर्मा जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा अजय पटेल हरदा प्रदेश सचिव( म. प्र कुर्मी क्षत्रीय समाज) अमित महतो उपसरपंच शाहपुर, कुलदीप चौधरी, त्रिभुवन वर्मा,अर्जुन चौरे , राधेलाल घनकारे, सतीश झल्लारे ,बलवान वर्मा, दीपचंद वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश वर्मा, झनक चौरे, उपस्थित रहे।
क्षत्रिय कुर्मी महासभा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती मनाई गई
+ There are no comments
Add yours