उघानिकी विभाग के किसानो को शीघ्र मिलेगी सब्सीडी – बबला शुक्ला

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि प्रदेष में षिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक किसान हितैषी सरकार काम कर रही है। इसीलिए किसानो को चिंता करने की जरूरत नही है। श्री शुक्ला ने कहा कि शाहपुर के कुछ किसानो को उघानिकी विभाग की शेडनेट योजना में सब्सिडी नही मिलने के मामले में कृषि मंत्री को पत्र लिखकर जल्द ही भुगतान करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होने इस सबंध में विभाग की अधिकारी आषा उपवंषी से भी चर्चा कर मामले की जानकारी ली है। जिसमें योजना के तहत लगभग 3 करोड 82 लाख 40 हजार की सब्सीडी का भुगतान किया जा चुका है। वही लगभग 11 किसानो को 64 लाख रूपये का भुगतान किया जाना है। विभाग द्वारा इस सबंध में कार्यवाही की जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी द्वारा भी किसानो को सब्सीडी का भुगतान शीघ्र मिले इस हेतू प्रयास किए जा रहे है। श्री शुक्ला ने इस सबंध में प्रदेष के कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र भी लिखा है। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेष की सत्ता से बेदखल हो चुकी कांग्रेस के नेता हताष निराष है और किसानो को बहकाकर आंदोलन करवा रहे है। उन्होने किसानो से भी अपील की है कि वे कांग्रेस के बहकावे में नही आए। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते किसी किसान के साथ अन्याय नही होगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours