सारनी। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को नगर पालिका स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से दोनों समय भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है । नगर पालिका के इस कार्य में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं , सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। क्षत्रिय पवार समाज संगठन घोड़ाडोंगरी ब्लाक ने फूड पैकेट बनाने वाली संस्थाओं की मदद के लिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम को मसाला सौंपा। पवार समाज के ब्लाक अध्यक्ष बाबूराव पवार ने 5 किग्रा मिर्च, 5 किलो हल्दी, 5 किलो धनिया, 10 किलो नमक और 1 किलो जीरा सौंपा है। इसी तरह बजरंग दल -विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सारनी की ओर से 51 किलो आटा, 31 किलो चावल, 25 लीटर खाद्य तेल, 50 किलो प्याज और 71 फेस मास्क प्रदान किए हैं। श्री मेश्राम ने दोनों संस्थाओं को उक्त कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए हैं। श्री मेश्राम ने बताया कि उक्त खाद्यान्न व सामग्री को नगर में जरूरतमंद परिवारों को भोजन बांटने वाली संस्थाओं को दिया जाएगा। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जाएगा।
बजरंग दल, विहिप ने जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया आटा – चावल, पवार समाज ने मसाले दिए
+ There are no comments
Add yours