बजरंग दल ने फूंका चीन का पुतला

सारनी। बजरंग दल के द्वारा पाथाखेड़ा के शास्त्री नगर में चीन देश का पुतला फुका गया। जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक चेतन गुप्ता और विहिप जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया की आज हमारे प्रदेश और देश मे चीन की वजह से बड़ा संकट खड़ा हो गया है, देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। देश के मजदूर जिनके कंधे पर देश का भार है, वह दर-दर भटक रहे है और हजारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है। छोटे बड़े उद्योग बंद होने की कगार पर है। इन सबका कारण चीन है। चीन के बुहाना मे कोरोना का जन्म हुआ और वही उसका अंत हो जाता परन्तु चीन ने ऐसा न कर उसे पूरी दुनिया मे फैला दिया इसलिए विरोध स्वरूप बजरंग दल और विहिप द्वारा चीन का पुतला फुका गया। इस अवसर पर प्रखंड सह सयोजक शशिकांत गौतम, भाजपा नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, प्रखंड मंत्री विनोद गिरी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours