दीनदयाल रसोई के समापन पर किया रसोइये व भोजन वितरण में सहयोग करने वाले सभी सदस्यो का सम्मान

Estimated read time 1 min read

सारनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय रसोई का समापन का कार्यक्रम सारनी के शिवाजी ग्राउंड में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग अभयराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य तथा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा ने उपस्थित अतिथि के साथ श्री गणेश का पूजा अर्चना कर 1 मई मजदूर दिवस से संचालित हो रही दीनदयाल अंतोदय रसोई 17 मई को इसका समापन क़ियाम जिसके पश्चात कार्यक्रम में कहा कि यह रसोई लॉक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद और असहाय परिवारों के भोजन व्यवस्था के लिए बिना किसी सरकारी सहायता के समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर संचालित किया गया। इसमें प्रतिदिन भोजन बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्य जो प्रतिदिन इस भीषण महामारी के समय सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों के घर भोजन पहुंचाते थे एवं वह रसोई के कार्यकर्ता जो सुबह 5 बजे से बिना किसी प्रकार का लाभ लिए लोगों की सेवा में भोजन निर्माण का कार्य करते थे। ऐसे सभी लोगों को संस्था के निवेदन पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के तत्वाधान में अमित सपरा द्वारा सभी को सम्मान किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल रसोई में अंतिम दिन की पूरी भोजन व्यवस्था दानदाता सारनी के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी अभयराम चौधरी ने कहा कि वास्तव में दीनदयाल रसोई के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं, जो इस भीषण महामारी में सभी तरीके के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाज सेवा के कार्य बिना किसी स्वार्थ से किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल रसोई में जुड़े सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले हर सदस्य व दानदाता को समस्त पुलिस विभाग की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद। आप सभी अपने आप को सुरक्षित रखकर ऐसे ही सामाजिक कार्य करते रहें। इस अवसर पर रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीनदयाल रसोई जिस तरह से 24 मार्च से लेकर 17 मई तक लोगों की सेवा करती रही। आगामी समय यदि कोई विषम परिस्थिति सारनी में निर्मित होती है तो भी रसोई फिर से संचालित की जाएगी। सभी अतिथियों को एवं उपस्थित दीनदयाल रसोई के स्वयंसेवकों को हृदय की अंतिम गहराइयों के साथ बहुत-बहुत आभार। आप लोग ऐसा ही सहयोग समाज के उत्थान के लिए करते रहे। इस अवसर पर सभी भोजन बनाने वाले कर्मचारी व भोजन बाटने वाले सभी सदस्यो का सम्मान किया गया।जिसमें प्रमुख रुप से राहूल कापसे, गंगाधर चढ़ोकर, निलेश मकोड़े, आशीष सराटकर, नकुल बारस्कर, सुमित मालवीय, सुधांशू कवड़कर, यश राठौर, अजय धोटे, महेश धोटे, यश मालवीय, नवीन ठाकरे, संजय सोनी, गजेन्द्र बराठे, शिवम मालविय, अनिरुद्ध मालविय, राजा साहू, पुष्पराज साहू का सम्मान किया गया। विशेषता निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले यस टेंट के मालिक सुनील मोखड़े को सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ अभिनंदन किया। रसोइए नितिन और जीतू को भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी समिति के सदस्य भीम बहादुर थापा, विनय मदने, सुनील मोखड़े, धर्मेंद्र वर्मा, माधव विश्वकर्मा, विनोद झरबड़े, नारायण झरबड़े, सुनील पाटिल, राजा, कुंडलिक बारस्कर, सतीश कोसे, रेवाशंकर मगरदे, मुकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के अन्त मे सपरा फिलिंग पॉइंट बगडोना की तरफ से दीनदयाल रसोई में काम करने वाले सभी रसोईये, कारीगर, भोजन वितरण के कार्य मे लगे सभी सदस्यो एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का थर्मल स्कैनर टेंम्पेचर मीटर से स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours