सारनी। कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा कई खदानों में पेंच का नाम पर वेकोलि कर्मी कार्य करने के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छिंदवाड़ा जिले में कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसके बाद से इन सभी वेकोलि कर्मियों में भय का माहौल हैं। जिसको लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के माध्यम से इन सभी वेकोलि कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र की विभिन्न खदानों में पेन्च एवं कन्हान क्षेत्र में निवासरत कामगार एवं कर्मचारी ड्यूटी पर आते हैं। वर्तमान में छिन्दवाड़ा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित दो केस पॉजिटिव मिले हैं एवं उसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उससे संपर्क में आये व्यक्तियों की सूची छिन्दवाड़ा प्रशासन ने जारी की है। पेन्च-कन्हान से आने वाले कामगार एवं कर्मचारी इस स्थिति से भयभीत है एवं उन कामगारों कर्मचारियों को छिन्दवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा पाथाखेड़ा क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के वेकोलि प्रभारी शिवदयाल बिसन्दरे द्वारा अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक, वेकोलि को पत्र लिखा गया हैं। उसी अनुरूप पेंच एवं कन्हान क्षेत्र से आने वाले कामगारों एवं कर्मचारियों को इस संक्रमण काल के समाप्त होने तक सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाने की मांग बीएमएस के माध्यम से उठाई गई। वही बीएमएस संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कामगार कर्मचारी के संक्रमित होने या भयावह स्थिति उत्पन्न होने की पूर्ण जवाबदारी वेकोलि प्रबंधन को होगी।
पेन्च-कन्हान क्षेत्र से आने वाले कामगारों कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देने की बीएमएस ने उठाई मांग
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours