हितग्राहियों के खाते में राशि आना शुरू, 12500 महिलाओ को मिलेगा लाभ।
आमला। कोरोना संक्रमण के चलते हर कोई बेहाल है, लाकडाउन है। कई शहरो में पूरा का पूरा कफ्र्यू लगा हुआ है। सब घरो में है ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किलो का सामना गरीब तबके के लोगो को करना पड़ रहा है, विशेषकर ग्रामीण अंचलो के गरीब परिवारो को। लाकडाउन का असर गरीब परिवारो पर न पड़े इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकारे भी सुविधाएं देने में कहीं पीछे नहीं है। केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना के हितग्राहियो को लाभ दिया जा रहा है इसके लिए केन्द्र सरकार ने तीन माह तक उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाओ को बिल्कुल नि:शुल्क सिलेण्डर देने की घोषणा की है। इस घोषणा पर कार्य भी प्रारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जवला योजना के उपभोक्ताओ के बैंक खाते में राशि एडवांस में भी डाली जा चुकी है। कुछ उपभोक्ताओ के खाते में राशि आ भी गई है। उज्जवला योजना के हितग्राहियो को केन्द्र सरकार द्वारा योजना का लाभ तो दिया जा रहा है लेकिन प्रक्रिया काफी जटिल और कठिन है। कुछ लोगो को तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि कैसे इसका लाभ लेना है। हालांकि गैस वितरक एजेन्सीयां लगातार प्रयास कर रही है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिले इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। एजेन्सीयो ने अपने डिलेवरी बॉय को भी इस कार्य में लगा रखा है फिर भी दूर दराज क्षेत्र के उपभोक्ताओ को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओ को तीन सिलेण्डर रिफिल फ्री दी जा रही है याने कि अप्रैल माह से जून 2020 तक 3 सिलेण्डर उपभोक्ता भरवाएगा उसका पैसा तेल विपणन कम्पनियो द्वारा उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा कर दिया है।
ऐसे समझे योजना का गणित
अप्रैल माह शुरू हुआ, हितग्राही को अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर से रिफिल बुक करनी पड़ेगी। हितग्राही के खाते में तेल विपणन कम्पनियों द्वारा एडवांस में एक रिफिल की राशि जमा करवा दी गयी है। हितग्राही के खाते में राशि आ गई है, उपभोक्ता को गैस सिलेण्डर भरवाते समय नगद राशि देना होगा। यही बात समझने की है कि सिलेण्डर भरवाते समय उपभाोक्ता को नगद पैसे देना है कम्पनी द्वारा आपके खाते में राशि पहले ही डाल दी गयी है।
करवा सकते है मोबाईल नम्बर भी रजिस्टर्ड
ऐसे उपभोक्ता जिन्होने अपने मोबाईल नम्बर रजिस्स्टर्ड नहीं करवाये थे या उनके मोबाईल नम्बर बन्द हो चुके है तो वे उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ ले सकते है, उन्हे अपनी ग्राहक संख्या और मोबाईल नम्बर देना होगा। ऐसा नहीं है कि इसके लिए उपभोक्ता को गैस वितरण केन्द्रो तक जाना है, गांव-गांव में जब गैस एजेन्सी की गाड़ी जाती है तो वहीं पर उपभोक्ता ये दोनो नम्बर दे सकता है।
की गयी है व्यवस्था
इस विषय में लोहाडिय़ा गैस एजेन्सी के कमल मालवीय से चर्चा की गयी तो उन्होने बताया कि हमने इस काम के लिए डिलेवरी बॉय को लगा रखा है, उन्हे उज्जवला योजना के लिए एक अलग रजिस्टर दे दिया है किसी को भी आमला आने की जरूरत नहीं है। जब गैस एजेन्सी की गाड़ी आती है तो वहीं पर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते है और मोबाईल नम्बर 9425658419 पर सम्पर्क कर सकते है।
12500 को मिलेगा लाभ
आमला ब्लाक में उज्जवला योजना की हितग्राही 12500 है। शासन की भी मंशा है कि सभी को इसका लाभ मिलें। अभी हालांकि उज्जवला योजना के सिर्फ 30 से 40 प्रतिशत परिवार ही सिलेण्डर भरवा रहे है।
लॉकडाउन बनेगा बाधा
ग्रामीण अंचलो में लोग गरीब है, लाकडाउन के समय उनकी मजदूरी इत्यादी का काम भी बन्द है ऐसे में उनके पास नगद में पैसो की व्यवस्था भी नहीं है। महिलाओ के खाते मे राशि तो आ जाएगी लेकिन कब वे बैंक जाएगी, कब पैसे निकालेगी और लाक डाउन के समय ये सब काम काफी मुश्किल भरा हो जाएगा।
रिफि ल नहीं करायी तो नहीं मिलेगे पैसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपभोक्ता खाते में राशि तो आ जाएगी लेकिन यदि उपभोक्ता को रिफिल करवाना आवश्यक होगा। यदि उपभोक्ता ने अप्रैल के माह में गैस सिलेण्डर नहीं भारवाया तो आगामी महिनो के लिए उस उपभोक्ता के खाते में कोई राशि नहीं आएगी।
इनका कहना…
प्रधानमंत्री जी ने बहनो के लिए अच्छी योजना शुरू की है, उसका लाभ लेना चाहिए। बहने अपने पैसो से सिलेण्डर भरवा लें राशि तो उनके खाते में जा ही रही है बाद में 1ृउसका उपयोग वे अपने लिए बाद में भी कर सकते है और चाहे तो बैंको से पैसे निकालकर भी सिलेण्डर भरवा ले।
लाजवंती नागले, पूर्व नपा अध्यक्ष, आमला
योजना तो अच्छी है लेकिन प्रक्रिया जटिल है, बहनो को सीधे सिलेण्डर नि:शुल्क भरकर उपलब्ध करवा देना चाहिए था।
केवल झामू धुर्वे, जनपद सदस्य
तीन माह तक फ्री मिलेगा उज्जवला गैस सिलेंडर
+ There are no comments
Add yours