पुलिस का सिरदर्द बने सोसल मीडिया के फर्जी वीडियो

Estimated read time 0 min read

सारनी। शहर में आये दिन सोसल मीडिया पर आ रहे फर्जी वीडियो पुलिस का सिरदर्द बने हुए है। बताया जाता है कि विगत दिनों राख बांध पर पाइप चोरी के मामले में पुलिस एवं सुरक्षा विभाग ने कुछ मात्रा में पाइप बरामद करने के बाद जांच चल रही है। ऐसे में आपसी विवाद को हवा देने के लिए फर्जी वीडियो को सोसल मीडिया में चलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फर्जी वीडियो को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि राख बांध में रात्रि के समय चोरी चकारी की घटना  आम बात है। इस मामले कई बार शिकायत सुरक्षा विभाग से भी हुई है। सूत्रों ने कहा कि राख बांध में रात्रि के समय पाइप चोरी,सनोफेयर राख की चोरी,जुआ फड़ संचालित होते हैं। सोसल मीडिया पर फर्जी वीडियो आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने समस्त मामले को संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने बयान के कुछ अज्ञात लोगों को बुलाया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच के बाद फर्जी वीडियो की सच्चाई सामने आ सकती है। सोसल मीडिया पर फर्जी वीडियो के जरिये धमकी एवं तथा कथित जो नाम सामने आए हैं उन लोगो पर कार्यवाही हो सकती है। इस मामले में सारनी विकास समिति ने पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सारनी से जांच की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours