पाथाखेड़ा में होगा क्रिकेट का महाकुंभ, अंतिम चरण में चल रही है तैयारी

Estimated read time 1 min read
  • 12 से अधिक राज्यों की 64 टीमें प्रतियोगिता में होगी शामिल

सारनी। स्वर्गीय सांसद विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 7 जनवरी से शुरू होगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारी का दौर जोर-शोर से चल रहा है। राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे 12 राज्यों की 64 से अधिक टीमें शामिल होगी। यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक रंजीत सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया प्रतियोगिता का यह 15 वा वर्ष है। 7 जनवरी से प्रारंभ होकर क्रिकेट प्रतियोगिता 28 जनवरी तक चलेगी। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में आयोजन समिति द्वारा 151000 रूपए नकद या बुलड मोटरसायकल और द्वितीय पुरस्कार उपविजेता टीम को 75000 नगद या टीवीएस की मोटरसायकल दिए जाएंगे। साथ ही विजेता और उपविजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। इतना ही नहीं आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द सीरीज के रूप में स्पोटस साइकल प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पाथाखेड़ा के स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक जीपी सिंह, किशोर बरदे, सुधा चन्द्रा, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह, सुधा चन्द्रा,जगदीश पवार, नागेन्द्र निगम, प्रकाश शिवहरे,अमीत सप्रा,  गणेश महस्की, मुकेश भालेकर ने बताया प्रतियोगिता के लिए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड सजधज कर तैयार है। इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने आयोजन समिति द्वारा वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में तीन पीच तैयार की है। जहां पर देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा बैटिंग व बॉलिंग की जाएगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours