भाजपा कार्यकर्ताओ ने चुनाव में जीत पर रैली निकाल कर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया

Estimated read time 1 min read

सारनी। मंगलवार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के लिए मंगलकामनाएं लेकर आई  आज 28 विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत की ओर अग्रसर होने पर जीत पर पूर्ण आश्वासत होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ने जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पी.जे. शर्मा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल के महामंत्री किशोर बरदे, जी.पी सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, के नेतृत्व में आतिशबाजी कर सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की इस बड़ी जीत पर शुभकामनाएं प्रेषित की  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर पूर्णत: इसलिए 28 में से लगभग 21 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहरा रही है बिहार चुनाव में भी एनडीए गठबंधन जीत की ओर अग्रसर हो रही है।भाजपा के वरिष्ट नेता पीजे शर्मा ने इस जीत के अवसर पर समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा किए गए मेहनत पर बहुत-बहुत बधाई और मंडल सारणी के सभी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए शुभ आशीष। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि यह जीत पूरी तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समर्पित है उनकी मेहनत से ही और जनता का उनके प्रति विश्वास इस जीत का एक महत्वपूर्ण कारण बना इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी 21 सीटों पर विजय हासिल करने की ओर अग्रसर है सभी कार्यकर्ताओं को कमलेश सिंह एवं बहादुर थापा के द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश शिवहरे, राजकुमार नागले,योगेश बर्डे, विनय मदने, शिबू सिंह, रेवा शंकर मगरदे, नागेंद्र निगम, मुकेश यादव, संजीव चौधरी, जसवंत परते, समीर मसीद,राहुल बर्डे, प्रवीण सोनी,अजय साकरे, विनय राय, मनोज ठाकुर, राहुल कापसे, पप्पू यादव, मुलेश रणित मुकेश बाबू सिंह, अरुण मकोड़े, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours