पाइप चोरो का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पाइप हुए बरामद

Estimated read time 0 min read

सारनी। राख बांध से पाइप चोरी के मामले का सारनी पुलिस ने खुलासा किया है । पाइप चोरो के गिरोह से भारी मात्रा में पाइप एवं कटर,सिलेंडर बरामद किये हैं। टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बहुचर्चित पाइप चोरी के मामले में  पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद,एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी अभय राम चौधरी के मार्गदर्शन में  एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मी ढाबे के पास 5 लोगो को पकड़ने के बाद कड़ी पूछताछ के बाद राख बांध एवं चोरो के घर से पाइप बरामद किए हैं। टीआई श्री सिंह ने कहा कि पाइप चोरो के गिरोह से माल बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीआई श्री सिंह ने कहा कि इस मामले जांच चल रही है कुछ लोगों को पूछताछ की जा सकती है।  पाइप चोरो के गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका टीआई महेंद्र सिंह चौहान ,एएसआई फते बहादुर,प्रधान आरक्षक दिनेश झरबड़े,शैलेन्द्र सिंह,हीरालाल, एकानन्द दुर्गेश वर्मा,हेमन्त,सहित अन्य पुलिस कर्मी  की रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours