- अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग आमला विधायक पहुंचकर श्रद्धाजंली अर्पित की
सारनी। लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही भाजपा की पूर्व पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष भाग्यवती भादे का मंगलवार को पाथाखेड़ा के राजीव चौक तिगड्डे के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी,क्षेत्र के व्यापारी, वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के अधिकारी कर्मचारी, श्रमिक संगठन के नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बताया जाता है कि दिवंगत भाजपा नेत्री भाग्यवती भादे लंबे समय से स्तन कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी जिनका उपचार नागपुर में चल रहा था लेकिन सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली मंगलवार को 10 बजे पाथाखेड़ा की मोक्ष धाम में उनके स्थाई निवास से शव यात्रा निकाली गई जहां पर उन्हें भाविनी श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया।आमला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया।
+ There are no comments
Add yours