बीजेपी की बची हुई 94 सीटों पर दिल्ली में मंथन : आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पांचवीं सूची

Estimated read time 1 min read

भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आवास पर हुई इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा के बीच सीटों को लेकर चर्चा हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में बाकी बची सभी 94 सीटों पर चर्चा हुई। इनमें 71 विधायकों (66 बीजेपी, सपा-बसपा के एक-एक, दो निर्दलीय विधायकों और बीजेपी को समर्थन देने वाले कांग्रेस विधायक) की सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हारी हुई 23 सीटों पर भी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।

आज जारी हो सकती है 45 उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी आज पांचवीं सूची जारी कर सकती है। इस सूची में 45 से 50 के बीच उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि उन सीटों को अभी होल्ड रखा जाएगा जहां आपसी खींचतान ज्यादा है। उन सीटों को फिलहाल घोषित नहीं किया जाएगा।

इन विधायकों की सीटों पर होना है फैसला

विधानसभा क्षेत्रवर्तमान विधायक
विजयपुरसीताराम आदिवासी
जौरासूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार
अम्बाहकमलेश जाटव
भिण्डसंजीव सिंह(बसपा)
मेहगांवओ पी एस भदौरिया
भाण्डेररक्षा संतराम सरौनियां
पोहरीसुरेश धाकड़
शिवपुरीयशोधरा राजे सिंधिया
कोलारसबीरेंद्र रघुवंशी
बमोरीमहेंद्र सिंह सिसोदिया
गुनागोपीलाल जाटव
अशोकनगरजजपाल सिंह
मुंगावलीबृजेंद्र सिंह यादव
बीनामहेश राय
टीकमगढ़राकेश गिरि
जताराहरिशंकर खटीक
पृथ्वीपुरडॉ शिशुपाल यादव
निवाड़ीअनिल जैन
चंदलाराजेश कुमार प्रजापति
बिजावरराजेश कुमार शुक्ला(सपा)
जबेराधर्मेंद्र सिंह लोधी
हटापुरुषोत्तम लाल तुंतवाय
पवईप्रहलाद लोधी
नागौदनागेंद्र सिंह
अमरपाटनरामखेलावन पटेल
सेमरियाके पी त्रिपाठी
त्योंथरश्याम लाल द्विवेदी
मनगवांपंचूलाल प्रजापति
गुढ़नागेंद्र सिंह (गुढ़)
सिंगरौलीराम लल्लू वैश्य
देवसरसुभाष रामचरित्र
धौहनीकुंवर सिंह टेकाम
ब्योहारीशरद जुगलाल कोल
बांधवगढ़शिवनारायण सिंह
बहोरीबंदप्रणय प्रभात पाण्डे
सिहोरानंदनी मरावी
मण्डलादेवसिंह सैयाम
बालाघाटगौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन
वारासिवनीप्रदीप अमृतलाल जायसवाल(निर्दलीय)
केवलारीराकेश पाल सिंह
टिमरनीसंजय शाह
सिवनी मालवाप्रेमशंकर कुंजीलाल वर्मा
होशंगाबादडॉ. सीतासरन शर्मा
पिपरियाठाकुर दास नागवंशी
भोजपुरसुरेन्द्र पटवा
बसौदालीना संजय जैन
कुरवाईहरिसिंह सप्रे
शमशाबादराजश्री रूद्र प्रताप सिंह
आष्टारघुनाथ सिंह मालवीय
नरसिंहगढ़राज्यवर्द्धन सिंह
सारंगपुरकुंवरजी कोठार
सुसनेरविक्रम सिंह राणा(निर्दलीय)
शुजालपुरइन्दर सिंह परमार
बागलीपहाड़सिंह कन्नौजे
मांधातानारायण पटेल
खण्डवादेवेन्द्र वर्मा
पंधानाराम दांगोरे
नेपानगरसुमित्रा देवी कास्डेकर
जोबटसुलोचना रावत
धारनीना विक्रम सिंह
इंदौर-3आकाश विजयवर्गीय
इंदौर-5महेंद्र हार्डिया
डॉ अंबेडकर नगर महूउषा ठाकुर
महिदपुरबहादुर सिंह चौहान
उज्जैन उत्तरपारस चंद्र जैन
रतलाम ग्रामीणदिलीप कुमार मकवाना
जावराडॉ राजेंद्र पाण्डेय
गरोठदेवीलाल धाकड़
मनासाअनिरुद्ध मारू
नीमचदिलीप सिंह परिहार
बड़वाहसचिन बिरला

इन हारी हुई सीटों पर बीजेपी को तय करने हैं उम्मीदवार

ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, दमोह, रैगांव, चितरंगी, जबलपुर उत्तर, लखनादौन, तेंदूखेड़ा, चौरई, बैतूल, विदिशा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, ब्यावरा, राजगढ़, कालापीपल, बुरहानपुर, खरगोन, भगवानपुरा, सेंधवा, सरदारपुर, मनावर, बड़नगर, आलोट

More From Author

+ There are no comments

Add yours