निष्ठा वफादारी समर्पण एवं कार्य को मिला सम्मान राहुल कापसे बने मंडल महामंत्री

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे की मंडल सारनी की कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष योगेश बर्डे के द्वारा की गई कार्यकारिणी में सारनी से राहुल कापसे को महामंत्री बनाए जाने पर अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है राहुल कापसे लगातार बूथ कार्यसमिति के सदस्य के पद से अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल कार्यकारिणी सदस्य मंडल मंत्री मंडल उपाध्यक्ष से लेकर आज अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री के पद तक अपनी मेहनत पार्टी के प्रति समर्पण पार्टी के प्रति निष्ठा एवं इमानदारी से कार्य करने का ही परिणाम है राहुल कापसे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां पर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है मैं मंडल का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने मेरे काम को देखते हुए पार्टी के प्रति मेरी समर्पण भावनाओं को देखते हुए आज मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री के पद पर प्रतिस्थापित कर मुझे बहुत सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान किया मैं भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रभारी सुजीत जैन जिला के अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के जिले के नेता हेमंत खंडेलवाल लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके आमला सारनी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं एवं सारनी मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश बर्डे सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय के अंतरिम गहराई से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं एवं अपने वरिष्ठ नेतृत्व को आश्वासित करता हूं कि मैं सदैव एक अच्छा कार्यकर्ता बनकर पार्टी के प्रति सत्य निष्ठा के साथ कार्य करता रहूंगा.

More From Author

+ There are no comments

Add yours