बैतूल. पिछले दो दिनों से जिलेवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. तेज गर्मी से सतपुड़ा की वादियां धधकने लगी है. नौतपा के पहले दिन सोमवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे. पूरे दिन तेज धूप खिली रही और गर्म हवाएं चल रही थी. गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे है. दोपहर के समय सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा. नौतपा के आने वाले तीन-चार दिनों तक तेज गर्मी पडऩे की संभावना जताई है. सोमवार 25 मई से नौतपा की शुरूआत हो गई. सूर्यदेव ने रोहणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया. इसके साथ ही नौतपा की शुरूआत हो गई. ज्योतिषों के मुताबिक 15 दिनों तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. 9 दिनों तक जिले में गर्मी चरम पर रह सकती है. हालांकि नौतपा के आखरी दिनों में कुछ राहत मिलने की संभावना है. आसमान में बादल छा सकते है. भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौतपा के पहले दिन सोमवार का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री से अधिक रहा. पिछले दो दिनों से तापमान 42.5 डिग्री पर घूम रहा है. तापमान में हुई बढ़ोत्तरी के कारण दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ गई है. गर्मी से बचने के लिए कूलर पंखों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है.
भूखे पेट घर से न निकले – प्रचंड गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि गर्मी के समय कभी भी खाली पेट घर से नहीं निकले. जब भी घर से निकले खाना खाकर एवं पर्याप्त पानी पीकर ही बाहर आए. बाहर आते समय धूप से बचने के लिए शरीर को ढककर निकले. जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय घरों में ही कैद रहे. गर्मी के दिनों में पानी अधिक पीये ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे. पानी कम पीने से शरीर का तापमान बढऩे का खतरा बना रहता है और गर्मी लोगों को बीमार कर सकती है.
+ There are no comments
Add yours