नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने सेवा कार्य कर मनाया अपना जन्म दिवस

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान-2 के मंडल प्रभारी एवं नपा सारनी उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने आज अपना जन्म दिवस सेवा कार्य कर मनाया।भीम बहादुर थापा ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सारणी स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर उपस्थित वृद्धजनों को भोजन कराया उसके पश्चात नगर की गरीब बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए।  भीम बहादुर थापा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत सारणी मंडल में लगातार पीड़ित मानवता की सेवा करने के कार्य किए जा रहे हैं जिसमें कोविड से पीड़ित व्यक्तियों को शासन की योजना का लाभ दिलवाना, कोविड से पीड़ितो को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना, मास्क वितरण टीकाकरण के लिए जन मानस को प्रेरित करने जैसे रचनात्मक कार्य शतत् किए जा रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours