- एसडीएम ने जाँच टीम बनाकर रेत खनन पर रोक लगाई
सारनी। ब्लॉक के खैरवानी ग्राम के समीप में बीते दो-तीन दिनों पूर्व रेत उत्खनन को लेकर मामला प्रकाश में आया था, जिसमें ही अब आरोप-प्रत्यारोप होने लगे हैं। एक पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों सहित रेत कंपनी के द्वारा मेरे खेत पर कब्जा कर अवैध उत्खनन किया जा रहा है तो दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके द्वारा रेत उत्खनन करते वक्त दूसरे पक्ष ने उनके साथ लूट की। इस मामले में जिला कलेक्टर को आशीष ठाकुर ने पत्र लिखा। आशीष ठाकुर ने बताया कि उनका खेत डोकली में स्थित हैं और उन्हें ग्राम वालों से पता चला कि सुनील रघुवंशी एवं उमा यस रेसिडेंसी से जुड़े लोग मेरे खेत पर कब्जा कर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। जिसकी मैंने पूर्व में मौखिक रूप से कलेक्टर बैतूल को भी शिकायत की थी जिसके फलस्वरूप कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग की टीम से जांच कराई गई थी जिसमें मेरे खेत से अवैध उत्खनन होना पाया गया है, उस समय पंचनामा भी बनाया गया था। उमा यस रेसिडेंसी को जिस खदान का आवंटन हुआ है वह ग्राम लोनिया में है जबकि इनके द्वारा मेरी भूमि ग्राम ढोकली पर रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन जा रहा था। आशीष ने बताया की वे 23 मई को दोपहर 3 बजे में अपने खेत पर पहुँचे थे, जहां सुनील रघुवंशी एवं उमा यश रेसिडेंसी के लोग उनके खेत पर कब्जा कर रेत का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे थे। जहां पर आशीष के द्वारा आपत्त्ति लेने पर उक्त लोगो ने उन्हें अपशब्द तथा जाति सूचक शब्द कहे। वही आशीष ठाकुर ने इस मामले में जिला कलेक्टर को दिए आवेदन में पंचनामा सहित रेत उत्खनन के कुछ फोटोस, वीडियोस सहित अपने खेत की बही साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए हैं। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि रेत खदान पर है बंदूक दिखाकर छः हजार रुपये की लूट रविवार को आशिक, अतुल, सुरज सहित अन्य लोगों के द्वारा की गई थी। हालांकि इस मामले में अब सत्यता क्या है पुलिस प्रशासन से जांच के बाद ही सामने आएगा।
+ There are no comments
Add yours