सारनी। 21 अप्रेल को नगरपालिका सारनी के सभाकक्ष मे आमला सारनी विधायक डा० योगेश पण्ड्रागे ने वार्ड पार्षदो की बैठक ली। बैठक मे पार्षदों को जानकारी दी गई कि नगर मे दो स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा भोजन बनाकर गरीब एवं असहाय जनता को रोज दिन मे दो बार पका हुआ भोजन प्रदाय किया जा रहा है। इस कार्य मे नगरपालिका निधी का किसी प्रकार की राशि खर्च नहीँ की जा रही है। दोनो संस्थाएं दानदाताओं से जो राशी मिल रही है उसी राशी से इनको मदत की जा रही है । उसी राशी से दान प्राप्त कर आपूर्तिकर्ताओं को दे रही है तथा वे आपूर्तिकर्ता सीधे कच्चा माल संस्थाओं को प्रदाय कर रही हैं। बैठक मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर मे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लगभग 10 हजार से अधिक लोगों खाद्यान जारी हो चुका है। 1088 परिवारों का सर्वे कर जिले को भेजा गया है, अनुमोदन पश्चात उन्हे भी खाद्यान्न प्रदान किया जावेगा।
बैठक मे पार्षदों को यह भी बताया गया कि लॉक डाउन मे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, ऐसे तत्वों की साईबर सेल मे शिकायत भी की जाय। जिन परिवारों को खाद्यान्न प्राप्त नहीँ हो पा रहा हो, उन्हे अन्य व्यवस्था होने तक पके भोजन के पेकेट उप्लब्ध कराये जाएँ। जो भी संस्थाओं को नगर पालिका सहयोग मदत कर रही है और दानदाताओ द्वारा जो सहयोग राशी दी जा रही है सहयोग का लेखा नगरपालिका द्वारा हर रोज प्रेस के माध्यम से सार्वजनिक किया जाये । तथा जनप्रतिनिधियों को समय समय पर अवगत भी कराया जाय। लॉक डाउन मे अपने आसपास किसी को परेशानी हो तो माननीय प्रधानमंत्री जी के आव्हान अनुसार पडोसी धर्म निभाते हुए मानवीयता के आधार पर उनकी मदद करें। हमें इस विपत्ति के समय सभी को साथ मिलकर परिस्थितियों का मुकाबला करना है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट सहित समस्त पार्षद उपस्थित रहे।
नगर पालिका दानदाताओं का नाम एव सहयोग करने वाले संस्थाओं का नाम हर रोज प्रेस नोट के माध्यम से जनता को जानकारी दे – डॉ योगेश पंडाग्रे
+ There are no comments
Add yours