- पाथाखेड़ा के चार वार्डों में विद्युत विस्तारीकरण एवं सारनी के वार्ड 2 में एलटी लाइन का, 1.33 करोड़ से ज्यादा की लागत से विस्तार वार्ड 11 व 14 में 46 लाख से बनेंगे संजीवनी क्लीनिक


सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के पाथाखेड़ा के चार वार्डों में विद्युत विस्तारीकरण एवं सारनी के एक वार्ड में एलटी लाइन विस्तार का आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर दरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार सभापति, पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया। पाथाखेड़ा के इन वार्डों में अब 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इसके अलावा वार्ड 11 और 14 में एक-एक संजीवनी क्लीनिक के भवन का भूमिपूजन भी किया गया।
नगर पालिका क्षेत्र में भूमिपूजन कार्यक्रमों का सिलसिला पार्ड 22 से हुआ। यहां 40 लाख की लागत से ग्राह्य विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। विधायक डॉ पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पासे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति दशरथ सिंह जाट भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की भावना बंडू माकोडे, रोशनी संदीप झपाटे, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम, वंदना बबलू वामनकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। वार्ड 15 में 33 लाख, वार्ड 17 में 28 लाख वार्ड 19 में 24 लाख की लागत से बाह्य विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण विधायक एवं अन्य अतिथियों ने किया। वहीं वार्ड 11 एवं 14 में 23-23 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक के भवनों का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 2 में 843 लाख की लागत से एलटी लाइन विस्तार के कार्य का लोकार्पण अतिथियों ने किया। पाथाखेडा के इन वार्डों में कई वर्षों व लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा था। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सरकार ने पाथाखेड़ा के अधिकतर वार्डो में बिजली पहुंचाने का कार्य कर दिया है। दूसरी मूलभूत मान पानी की है विधायक ने कहा कि मार्च के आखिरी तक टेस्टिंग होते ही लोगों को सतन पानी भी मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने लाडली बहना योजना मैं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से पंजीयन कराने का आग्रह किया नपाध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि पाथाखेड़ा में वार्ड 15. 17 19 एवं 22 के जिन क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है वहां के लोग कल से ही आवेदन नए कनेक्शन ले सकते हैं। उन्हें सतत 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। में पार्षदगण छाया अतुलकर, मीना ददन सिंह, ज्योति हेमराज नागले, चन्द्रा सोनेकर, संगीता मनीष धोटे, प्रवीण सोनी, शिवकली बबलू नरें हरिता शांति पाल, रूपलाल बेलवंशी, मनोज ठाकुर, प्रीति सुरेश मानकर, योगेश बर्डे, मो. ताहीर अंसारी, महेन्द्र भारती, चंदना सुखदेव वामनकर, अनीता बेलवंशी, अजाबराव धोटे, आकाश कुमार पंद्राम, संगीता सुनील, बेबी बिझाडे, कविता पटैया, रेखा मेहनलाल मायवाड, मनोज कुमार डेहरिया, संगीता प्रवीण सूर्यवंशी, सरिता मनोज वागद्रे उपस्ति थे। प्रकाश शिवहर, जीपी सिंह, प्रमोद सिंह राकेश बारंगे, अजय साकरे, विनय मदने, कुबेर डोंगरे, धर्मेंद्र राय, रोशन मोहबे, अरुणा अहिरवार, बबलू वामनकर, शांति पाल, प्रकाश डेहरिया, परमेश्वर नागले, वीरू सोनारे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours