बैतूल। चुनावी चेकिंग के दौरान आज रात शाहपुर पुलिस ने दो बसों को जांच में तीन यात्रियों को पकड़कर गांजा जेवरात और नकदी पकड़ी गई है। इस कार्रवाई में 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 10 किलो 650 ग्राम चांदी और 1 लाख 59 हजार 700 रुपए जब्त किए गए है।
शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया की निष्पक्ष निर्वाचन को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने के लिए थाना शाहपुर क्षेत्र मे बरेठा जोड, धपाडा जोड, भौंरा बीजासनी मंदिर के पास हाईवे पर जगह-जगह सरप्राइज वाहन चैकिंग की जा रही थी।
भौरा बीजासनी मंदिर के पास हाईवे पर आने जाने वाले वाहन बस, कार की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान गुप्ता बस (MP 04 PA 2919) को रोककर चैक किया गया। जिस पर से एक लडका काले रंग का बैग टांगे हुए बस से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा । जिसे पुलिस के द्वारा घेराबन्दी कर पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग की तलाशी लेने पर उसमे 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया।
उक्त लड़के का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित उर्फ भय्यू पिता स्व. प्यारेलाल कास्दे (21) निवासी ग्राम टांगना थाना पथरोटा जिला नर्मदापुरम का होना बताया। जिसके कब्जे मे रखे अवैध मादक पदार्थ गांजे को मौके पर जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
लगातार सघन चैकिंग के दौरान बस क्रमांक- MP 04 BA 1169 को चैक किया गया। जिसमे बैठे यात्री सुनील साहू पिता कछेदी साहू (54) वार्ड नं. 03 भीमराव अम्बेडकर वार्ड शाहपुर का बैग चैक करने पर उसके बैग मे कुल 1 लाख 59 हजार 700 रूपये मिले पैसे के संबंध मे उससे वैध कागजात मांगे गये जिनके द्वारा कोई कागजात मौके पर उपलब्ध नही कराने पर तत्काल एफ. एस. टी. टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
दो बसों की चेकिंग में तीन यात्री पकड़ाए, युवक से गांजा, 2 अन्य से नकदी और 10 किलो चांदी के जेवर जब्त
+ There are no comments
Add yours