दुष्कर्म के आरोप में 1 वर्ष से फरार आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

Estimated read time 0 min read

सारनी। 1 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी ने बैतूल कोर्ट में आत्म समर्पण किया। चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी अनुसार चोपना थाना में अपराध क्रमांक 95/19 धारा 376, 506 आरोपी उत्तम पिता सुरेंद्र मंडल निवासी शक्तिगढ़ हलमुक़ाम पाथाखेड़ा जिसकी चोपना थाना में रिपोर्ट 11 जून 2019 में दुष्कर्म के आरोप पर दर्ज कराई गयी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी चोपना पुलिस द्वारा लगातार तलाश किया जा रहा था। उक्त आरोपी ने 1 साल के बाद स्वयं ही बैतूल कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया। जिसकी जानकारी लगते ही चोपना पुलिस द्वारा ने उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours